अलीगढ़ मंडलायुक्त से रविंद्र का स्थानांतरण होने के बाद आईएएस अधिकारी चैत्रा वी चार्ज संभालेंगी। हाथरस, कासगंज और हापुड़ में डीएम रह चुकी हैं। वह अच्छी शूटर हैं। कई शूटिंग चैंपियनशिप में पुरस्कार भी जीते हैं।
अलीगढ़ मंडलायुक्त से विकास, मत्स्य एवं पशुधन विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर स्थानांतरित हुए रविंद्र ने 4 मार्च को कार्यभार छोड़ दिया। 2007 बैच की आईएएस अधिकारी चैत्रा वी को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त बनाया है। वह देर शाम सर्किट हाउस पहुंच गईं। 5 मार्च सुबह कार्यभार संभालेंगी।
विज्ञापन
1999 बैच के आईएएस रविंद्र की अलीगढ़ में मंडलायुक्त के रूप में 28 अगस्त 2023 को तैनाती हुई थी। उनका अलीगढ़ में करीब छह माह का कार्यकाल रहा। कमिश्नरी सभागार में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी।
शासन ने 19 वें मंडलायुक्त के रूप में मेरठ में तैनात एमडी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के पद पर तैनात रहीं 2007 बैच की आईएएस अधिकारी चैत्रा वी को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त बनाया है। वे हाथरस, कासगंज और हापुड़ में डीएम रह चुकी हैं। वह अच्छी शूटर हैं। कई शूटिंग चैंपियनशिप में पुरस्कार भी जीते हैं।