भारत सरकार के नामित चीफ नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव डॉ. ओपी चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को एक टीम अलीगढ़ पहुंची। टीम में शामिल संयुक्त सचिव वंदना गौतम, सहायक चीफ नोडल अधिकारी पीके अग्रवाल ने जल शक्ति अभियान ’कैच द रेन’ के तहत कराए जा रहे कार्यों की कलेक्ट्रेट में समीक्षा की।
बैठक में जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक भाल चंद्र त्रिपाठी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई एवं नोडल अधिकारी वीएस सुमन, प्रभागीय वन निदेशक दिवाकर वशिष्ठ, सहायक अभियंता भूगर्भ जल विभाग आगरा नम्रता जायसवाल, अधिशासी अभियंता गंग नहर पवन कुमार, अधिशासी अभियंता नलकूप गोवर्धन सिंह एवं जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत उपस्थित रहे।
इस दौरान कार्यों की विभागवार समीक्षा की गयी। उन्होंने जनपद के समस्त विकासखंडों में अमृत सरोवर के तहत निर्मित कराए गए तालाब, लघु सिंचाई विभाग द्वारा गत वर्षों में निर्मित कराए गए चैक डेम, मत्स्य विभाग द्वारा निर्मित कराए गए तालाबों, वन विभाग के पौधारोपण, ग्राम पंचायतों के विद्यालयों, पंचायतघरों में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने कहा कि इन कार्यों से जनपद के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही पीने के पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा।