फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सेंटर प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-बिरंगी रोशनी से सेंटर प्वाइंट जगमगा रहा है। राज्य मंत्री संदीप सिंह एवं नगर विधायक संजीव राजा ने बिजली का बटन दबाकर लाइटिंग एवं सजावट का शुभारंभ किया। पांच दिनों तक के लिए विशेष सजावट की गई है।
विज्ञापन

महामारी का दर्द भूलकर लोग सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल द्वारा हर साल सजावट किया जाता है, जिसे देखने के लिए शहर भर से लोग परिवार के साथ आते हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान एवं सौंदर्यीकरण के लिए पिछले वर्ष तोड़फोड़ हुई थी।
इससे नाराज व्यापारियों ने धनतेरस-दीपावली के दौरान सजावट नहीं की थी। इस बार व्यापार मंडल द्वारा लाइटिंग एवं सजावट की गई है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई, महामंत्री दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, चेयरमैन सुशील मित्तल, पार्षद पुष्पेंद्र जादौन, संरक्षक नवाब जावेद सईद, शमन महेश्वरी, अशोक लालाजी, कमल बगाई, कैप्टन दिनेश पालीवाल, राजीव गुप्ता, कुलसुमन गोयल, संजीव सहगल, संजीव भारद्वाज, नितिन, सलीम एलबर्ट आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभात शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें