कासिमपुर देहात में स्थित सीमेंट प्लांट प्रबंधन पर सरकारी चकरोड और ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा कर रास्ता बंद करने का आरोप है। ग्रामीणों ने अपने घरों पर गांव छोड़ने के पोस्टर लगाए हैं।
ग्राम प्रधान शिवकुमार चौहान ने ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट की दीवार ने खेतों तक जाने वाले रास्ते को प्रभावित किया है। आरोप प्लांट के कर्मियों ने खंभे लगाकर रास्ते व नालियों को बंद कर दिया है, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। हाली ही में ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवा दिया, लेकिन बाद में फिर शुरू हो गया। नाराज ग्रामीणों ने गांव छोड़नी की चेतावनी दी है। करीब 29 घरों पर गांव छोड़ने के पोस्टर लगाए हैं।