फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गुलवीर सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मनाया जश्न

विज्ञापन
एथलीट गुलवीर सिंह। - फोटो : Archive
विज्ञापन
अमेरिका के टेनेसी में आयोजित म्यूजिक सिटी ट्रैक कार्निवल में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर अतरौली सहित उनके पैतृक गांव छर्रा के सिरसा में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन



ग्रामीणों को खबर मिली कि गुलवीर ने एक मील की दौड़ को चार मिनट से भी कम समय में पूरा कर देश का नाम रोशन किया है। कस्बा अतरौली सहित पूरा गांव झूम उठा। गुलवीर सिंह यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव के युवाओं ने गुलवीर सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और लड्डू बांटे गए।


ग्रामीणों का कहना है कि गुलवीर ने न सिर्फ अलीगढ़ बल्कि पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। गुलवीर की मां लक्ष्मी देवी और पिता पप्पू सिंह ने कहा कि उनके बेटे की सालों की कड़ी मेहनत और देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे ने आज उसे इस मुकाम पर पहुंचाया है।
विज्ञापन

यह पहला मौका नहीं है जब गुलवीर ने देश को गौरवान्वित किया है। गांव के बुजुर्ग गर्व से उनकी पुरानी उपलब्धियां गिनाते नहीं थक रहे हैं। गुलवीर के भाई मोनू कहते हैं कि गुलवीर की यह सफलता गांव और क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। जल्द ही उनकी घर वापसी पर एक बड़े नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।


उपलब्धियां :

एशियाई खेल 2022 में 10 हजार मीटर की रेस में कांस्य पदक जीता था

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में उन्होंने 5000 मीटर की दौड़ में देश के लिए कांस्य पदक जीता।

साल 2024 में पांच हजार मीटर और 10 हजार मीटर की स्पर्धाओं में नए राष्ट्रीय कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किए।


एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पांच हजार मीटर और 10 हजार मीटर दोनों ही स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

साल 2025 में ही गुलवीर ने कैलिफोर्निया में शानदार टाइमिंग निकालते हुए 27:00.22 समय में 10 हजार मीटर की दौड़ पूरी की और साल 2008 से चला आ रहा पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें