पंडित सियाराम शर्मा की पत्नी मालती शर्मा 63वां करवाचौथ का व्रत रखेंगी। सियाराम शर्मा का विवाह 20 मई 1964 को हुआ था। मालती शर्मा अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखेंगी।
करवाचौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना का प्रतीक है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं। चंडौस और विजयगढ़ में दो ऐसे परिवार हैं, जहां यह परंपरा छह दशक से अधिक समय से निभाई जा रही है। बुजुर्ग दंपती के बीच वर्षों से प्रेम, विश्वास और समर्पण की परंपरा बना हुआ है।
विज्ञापन
59 साल से साथ निभा रहे रविशंकर और हीरा देवी
चंडौस कस्बे के पुराने बाजार निवासी 83 वर्षीय व्यवसायी रविशंकर गुप्ता और उनकी 80 वर्षीय पत्नी हीरा देवी इस बार 59वां करवाचौथ मनाने जा रहे हैं। दोनों का विवाह 20 जून 1967 को हुआ था। करीब छह दशक के वैवाहिक जीवन में दोनों ने साथ निभाने की मिसाल पेश की है।
शिक्षक रहे सियाराम, पत्नी रखेंगी 63वां व्रत
विजयगढ़ निवासी पंडित सियाराम शर्मा की पत्नी मालती शर्मा 63वां करवाचौथ का व्रत रखेंगी। सियाराम शर्मा का विवाह 20 मई 1964 को हुआ था। उन्होंने 12 नवंबर 1973 को महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कॉलेज में हिंदी और अंग्रेजी के शिक्षक के रूप में सेवाएं शुरू की थीं। वह 30 जून 2008 को सेवानिवृत्त हुए। मालती शर्मा अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखेंगी। सियाराम शर्मा की तीन बेटियां हैं। परिवार की खुशियों और आपसी जुड़ाव के बीच करवाचौथ का त्योहार उनके लिए विशेष महत्व रखता है।