फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भारत की जीत पर मनाया जश्न, बंटी मिठाई, हुई आतिशबाज

Sun, 15 Oct 2023 01:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीत के जश्न में पूरा अलीगढ़ डूबा नजर आ रहा था। मामू भांजा, मानिक चौक, जयगंज, सासनी गेट,नौरंगाबाद आदि क्षेत्रों में आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर जीत के स्वाद को मीठा कर दिया ये दिवाली से पहले एक और दिवाली मनाने जैसा दृश्य था।
विज्ञापन
भारत की जात के बाद आतिशबाजी करते खेल प्रेमी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में एक बार फिर इतिहास दोहराया गया। क्रिकेट विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से जीत करके विश्वकप में अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा। भारत की इस शानदार जीत पर जगह-जगह मिठाई बांटी गई। आतिशबाजी की गई। 

विज्ञापन




 जयगंज में लोगों ने हाथों में दीप लेकर और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। मैच शुरू होते ही क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें मैच पर टिकी थीं। एक समय पाकिस्तान की टीम बहुत मजबूत स्थिति में थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे अचानक ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने जीत में बदल दिया। रोहित शर्मा के हर छक्के पर दर्शक खूब रोमांचित हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जीत के जश्न में पूरा शहर डूबा नजर आ रहा था। मामू भांजा, मानिक चौक, जयगंज, सासनी गेट,नौरंगाबाद आदि क्षेत्रों में आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर जीत के स्वाद को मीठा कर दिया ये दिवाली से पहले एक और दिवाली मनाने जैसा दृश्य था क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम रहे थे क्योंकि ये जीत पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी और इस जीत का मजा अलग ही होता है। अजय शर्मा, अनिल वर्मा ने कहा कि भारत की जीत की वजह हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन था। देहलीगेट पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने आतिशबाजी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें