फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDS-NDA Exam: अलीगढ़ में 10 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 30 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ा एग्जाम

Mon, 13 Apr 2026 10:46 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीडीएस परीक्षा नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में हुई। एनडीए व एनए की परीक्षा एसएमबी इंटर कॉलेज, धर्मसमाज महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, माहेश्वर गर्ल्स इंटर में हुई। 
विज्ञापन
टीकाराम कॉलेज से सीडीएस की परीक्षा छूटने के बाद बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोकसेवा की ओर से आयोजित अलीगढ़ में आयोजित सीडीएस, एनडीए व एनए परीक्षा में 30 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीन पालियों में 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षाओं में 3929 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

विज्ञापन


सीडीएस परीक्षा की प्रथम पाली में 63.83 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पंजीकृत 1048 में से 669 उपस्थित और 379 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 64.02 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पंजीकृत 1048 में से 671 उपस्थित और 377 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में 59.05 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पंजीकृत 574 में से 339 उपस्थित और 235 अनुपस्थित रहे। 

एनडीए की प्रथम पाली में 72.89 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पंजीकृत 2881 में से 2100 उपस्थित और 781 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 71.71 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पंजीकृत 2881 में से 2066 उपस्थित और 815 अनुपस्थित रहे। एडीएम किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि सीडीएस परीक्षा नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में हुई। 
विज्ञापन


एनडीए व एनए की परीक्षा एसएमबी इंटर कॉलेज, धर्मसमाज महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, माहेश्वर गर्ल्स इंटर में हुई। परीक्षाओं में 3929 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

परीक्षा को लेकर तैयारी कर रखी थी। प्रश्नों को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई है।-भानु, राणवटीला

विज्ञापन

देखिये, परीक्षा परिणाम आने की प्रतीक्षा हैं। परीक्षा काफी अच्छी हुई।-चंद्रप्रताप, अतरौली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें