फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीडीआर ने खोले राज, मौत से पहले छात्रा की मां से हुई दक्ष की बात

Fri, 16 Jun 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रीनपार्क में रहने वाले दसवीं पास छात्र दक्ष ने उस समय आत्महत्या की, जब वह घर में अकेला था। उसके सीए पिता अमित निर्मल व मां मसूरी गए थे, जबकि छोटा भाई टूर पर गया था। मामले में माता पिता के लौटने पर शव लटका मिला था।
विज्ञापन
मृतक दक्ष - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र के ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में छात्र दक्ष की आत्महत्या के मामले में पुलिस को मोबाइल की सीडीआर तो मिल गई है। मगर अभी लैपटॉप की साइबर रिपोर्ट नहीं मिली है। मोबाइल सीडीआर के अनुसार छात्र की मौत से पहले उसके फोन पर उसकी छात्रा मित्र की मां से कई बार बात हुई है। मां की ओर से ही दक्ष को कई बार काल किए गए हैं। पुलिस को अब लैपटॉप की रिपोर्ट का इंतजार है। उसके आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि ग्रीनपार्क में रहने वाले दसवीं पास छात्र दक्ष ने उस समय आत्महत्या की, जब वह घर में अकेला था। उसके सीए पिता अमित निर्मल व मां मसूरी गए थे, जबकि छोटा भाई टूर पर गया था। मामले में माता पिता के लौटने पर शव लटका मिला था। मामले में आत्महत्या के बाद सीए की ओर से दोदपुर की गैर समुदाय की दक्ष की साथी छात्रा के माता पिता व एक अज्ञात मोबाइल नंबर पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उनके दबाव बनाने पर दक्ष ने आत्महत्या की है। इस मामले में पुलिस ने मोबाइल सीडीआर निकलवाई है। जिसमें कई बार बात होना पाया गया है। अभी लैपटॉप की साइबर रिपोर्ट आना बाकी है।

इस मामले में परिवार का कहना है कि अभी पुलिस की जांच धीमी चल रही है। इससे मन में अशांति है। जब तक घटना का खुलासा नहीं होगा। तब तक बेटे की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत का कहना है कि सीडीआर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। लैपटॉप की रिपोर्ट का इंतजार है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें