सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि पटल पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रवर्तन दल को सक्रिय कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है।
अलीगढ़ नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पटल पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए निगम ने एक और पहल की है। सीसीटीवी से निगरानी के साथ ही अब प्रवर्तन दल के कर्मियों का भी पहरा रहेगा। कार्यालय में केवल पटल कर्मियों का ही प्रवेश रहेगा। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके पीछे पारदर्शी तरीके से प्रमाण पत्र जारी कराना उद्देश्य है।
विज्ञापन
लगातार बोर्ड बैठक में पार्षदों ने फर्जी प्रमाणपत्र बनने व पटल पर बाहरी व्यक्तियों के जमावड़े पर सवाल उठाते रहे हैं। यह नहीं कर्मियों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े करते रहे हैं। जिसके बाद से नगर निगम ने नई व्यवस्था शुरू की। निगम ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पटल पर बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी शुरू की।
मगर इसमें भी ज्यादा सफलता न मिलता देख, निगम ने प्रवर्तन दल का भी पहरा लगाने का कार्य शुरू किया है। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि पटल पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रवर्तन दल को सक्रिय कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। पार्षद अपने संबंधित जोन प्रभारी के कार्यालय पर अपने आवेदन देंगे।