फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मामू-भांजा में लगे सीसीटीवी कैमरे, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर रहेगी पैनी नजर

Thu, 28 May 2026 10:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नगर निगम प्रशासन ने मामू-भांजा बाजार में कैमरे लगवा दिए हैं। दुकानदारों से अपील की है कि वे सड़क पर सामान न रखें और अतिक्रमण से बचें, अन्यथा कैमरों की निगरानी में उनका चालान व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामू भांजा मार्केट में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के व्यस्ततम मामू-भांजा रेडियो मार्केट में अब अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम की पैनी नजर रहेगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं, जिससे सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


युवा उद्योग व्यापार मंडल रेडियो मार्केट मामू-भांजा के अध्यक्ष राजेश गर्ग, संरक्षक किशन अरोरा, मुख्य सलाहकार शारदा प्रसाद शर्मा, महामंत्री राहुल गर्ग, मार्गदर्शक पंकज अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री मनोज वार्ष्णेय आदि पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार में लंबे समय से अतिक्रमण बड़ी समस्या बनी हुई थी। 

कई बार शिकायतों व अपील के बावजूद दुकानदार सड़क पर सामान और काउंटर लगाना बंद नहीं कर रहे थे। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बाजार में कैमरे स्थापित कराए हैं। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे सड़क पर सामान न रखें और अतिक्रमण से बचें, अन्यथा कैमरों की निगरानी में उनका चालान व कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम बाजार को व्यवस्थित व सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें