फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : कुणाल, अश्वनी, वैशाली व रिनी ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ रिनी भारद्वाज। - फोटो : JATORI
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बिना मेरिट के अचानक सोमवार को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा परिणाम के आधार पर ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कुणाल चौहान, डीपीएस के अश्वनी कुमार व वैशाली तिवारी और श्रीजी स्कूल जट्टारी की रिनी भारद्वाज 98 फीसदी अंक लाकर संयुक्त रूप से जिले में टॉप पर रहे। दूसरे स्थान पर संत फिदेलिस स्कूल की वाग्मिता भारद्वाज ने 97.2 फीसदी अंक हासिल किए। संत फिदेलिस स्कूल की इशिका गुप्ता व खुशी माहेश्वरी के साथ डीपीएस के कुलदीप 97.2 फीसदी अंक लाकर जिले में तीसरे स्थान पर आए हैं।
विज्ञापन

जिले में संयुक्त रूप से टॉपर रहे ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कुणाल चौहान ने कॉमर्स वर्ग में 500 में से 490 अंक हासिल किए। दिल्ली पब्लिक स्कूल के अश्वनी कुमार कमल ने विज्ञान वर्ग में 500 में से 490 अंक प्राप्त किए। इसी विद्यालय की वैशाली तिवारी ने कला वर्ग में 500 में से 490 अंक लेकर आई हैं। वहीं, श्री पब्लिक स्कूल जट्टारी की रिनी भारद्वाज ने कॉमर्स वर्ग में 500 में से 490 अंक लेकर आई हैं। इन चारों छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से 98 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर संत फिदेलिस स्कूल की वाग्मिता भारद्वाज ने कला वर्ग में 500 में से 487 अंक पाकर 97.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
तीसरे स्थान पर संत फिदेलिस स्कूल की इशिका गुप्ता ने कामर्स वर्ग और खुशी माहेश्वरी ने कामर्स वर्ग में 500 में से 486 अंक पाकर 97.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के कुलदीप ने कला वर्ग में 486 अंकों के साथ 97.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इशिका गुप्ता, खुशी माहेश्वरी और कुलदीप तीनों संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

छात्र कुनाल अपनी दादी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ। - फोटो : CITY OFFICE

छात्र अश्वनी कुमार माता-पिता के साथ। - फोटो : CITY OFFICE

वैशाली तिवारी, छात्रा। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें