फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: आज से 22 केद्रों पर होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, पहले दिन गणित और बायोटेक्नोलॉजी का पेपर

Tue, 17 Feb 2026 02:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। 136 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंच गए।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से 22 केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा होगी। पहले दिन 10वीं में गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक विषय की परीक्षा होगी। 12वीं में बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्ट हैंड हिंदी, शॉर्ट हैंड अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


10वीं में 9445 और 12वीं में 7667 विद्यार्थी ओएलएफ, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, पावना स्कूल, संत फिदेलिस स्कूल, जीडी पब्लिक स्कूल खैर रोड, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, अल-बरकात स्कूल, रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, सेंट जोंस स्कूल अतरौली, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल, सिटी कॉन्वेंट स्कूल अतरौली, हेम विद्या निकेतन खैर, संतसार पब्लिक स्कूल, सीबीजी सरस्वती विद्यापीठ सिंघारपुर, शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, अंकुर पब्लिक स्कूल, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल गोमत, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय खैर में परीक्षा देंगे।

सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर नंदिनी सिंह ने बताया कि सभी केंद्र अधीक्षकों की बैठक कर बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा संचालन की जानकारी दे दी गई है। सुरक्षा प्रोटोकॉल, प्रश्नपत्र समय पर प्राप्त करने की प्रक्रिया और अनिवार्य एप अपडेट सहित सभी व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। 136 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंच गए। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि जिले के 136 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के 1,01,544 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें दो केंद्र अति संवेदनशील होंगे, जबकि 11 संवेदनशील हैं। परीक्षा संचालन के लिए 136 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट और तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हाईस्कूल परीक्षा के लिए 51,514 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 29,016 छात्र और 22,498 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 50,030 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 29,765 छात्र और 20,265 छात्राएं शामिल हैं। दो पालियों में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें