फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसईः 11 केंद्रों पर आठ हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 29 Feb 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के बाद अब मंगलवार से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। इसमें 10वीं और 12वीं के करीब आठ हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। पहले दिन 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं के लिए जाकिर हुसैन सीनियर सेकेंड्री स्कूल दोदपुर, केंद्रीय विद्यालय निकट पीएसी, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, सेंट फिदेलिस स्कूल, ऑवर लेडी फातिमा हायर सेकेंड्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय खैर, डीपीएस सीनियर विंग, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, जीडी पब्लिक सीनियर सैकेंड्री स्कूल, ब्लू वर्ल्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल शामिल हैं। इस परीक्षा में करीब आठ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीपीएस की प्रधानाचार्या व परीक्षा की नोडल अधिकारी पल्लवी उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें