अवर लेडी फातिमा स्कूल में सीबीएसी की परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
अलीगढ़ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं की परीक्षा जारी है। 20 फरवरी को हुई दसवीं की परीक्षा में 632 में से 625 परीक्षार्थी शामिल रहे। यह परीक्षा 20 में से 12 केंद्रो पर कराई गई। दसवीं की उर्दू ग्रुप ए की परीक्षा तीन विद्यार्थियों ने व ग्रुप बी की परीक्षा में 9 विद्यार्थी शामिल रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
उर्दू की परीक्षा थी और मैंने सभी प्रश्न के उत्तर दिए है।-उमरा कमर, परीक्षार्थी।
पेपर बहुत कठिन नहीं था, इसलिए उत्तर लिखने में आसानी रही।-जेहरा हसन,परीक्षार्थी।