फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक घटनाओं की जांच सीबीआई से कराएंः वीसी

Thu, 28 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू वीसी - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कि कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने परिसर में 23 अप्रैल की रात्रि में हुई हिंसक घटनाओं की जांच सीबीआई अथवा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) से कराने की मांग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की है। इससे संबंधित पत्र उन्होंने मुख्यमंत्री को भेज दिया है। 23 अप्रैल की रात्रि में हुई हिंसक झड़प, आगजनी एवं उपद्रव में घायल दो युवकों (महताब एवं वाकिफ) की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही प्रॉक्टर ऑफिस, डीएसडब्लू आफिस एवं गेस्ट हाउस में आगजनी एवं तोड़फोड़ से लाखों की संपत्ति के साथ ही जरूरी कागजात जलकर स्वाहा हो गई थी। इस घटना के बाद कैंपस में व्याप्त भय एवं तनाव को देखते हुए आरएएफ एवं पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। जिलाधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने घटना की जांच के लिए समयबद्ध मजिस्ट्रियल जांच का आदेश   किया है। उल्लेखनीय है कि हिंसक झड़प एवं आगजनी के बाद कुलपति ने सभी संकायों के डीन एवं एग्जीक्यूटिव काउंसिल के स्थानीय सदस्यों के साथ बैठक में हिंसक घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच किसी बाहरी एजेंसी से कराने की घोषणा की थी ताकि किसी के साथ अन्याय न हो और घटनाओं का सही पता लगाया जा सके।  
विज्ञापन

एएमयू में आरएएफ तैनाती के लिए भाजपा सांसद कर रहे प्रयास
अलीगढ़ (ब्यूरो)। एएमयू में आरएएफ तैनाती के लिए भाजपा सांसद एवं एएमयू कोर्ट सदस्य कुंवर भारतेंद्र प्रयास कर रहे है। एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी एवं को पत्र लिखकर कैंपस के हालात को देखते हुए मध्य जून तक रैपिड एक्शन फोर्स तैनात करने का आग्रह किया था। इससे संबंधित खत उन्होंने केंद्रीय मानव     संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव के पास भी भेजा था। एएमयू के लोग इसमें मदद के लिए बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र से भी संपर्क साध रहे है। चर्चा है कि भारतेंद्र ने इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से बात भी की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें