फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील पोस्ट डाली

Fri, 23 Jun 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंचे इगलास विधायक राजवीर दिलेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर हैकरों ने भाजपा के इगलास विधायक राजवीर दिलेर को भी नहीं बख्शा। किसी हैकर ने उनके नाम की फेसबुक आईडी के मैन वॉल पर एक महिला की अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। यह पोस्ट कब पड़ गई, इसका विधायक को इसका अंदाजा नहीं लगा। जब परिचितों के फोन आए तो उन्होंने देखा और हैरत में पड़ गए। बृहस्पतिवार दुपहर एसएसपी से मिलकर उन्होंने शिकायत की, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पोस्ट डिलीट करा दी गई है।
विज्ञापन


विधायक राजवीर दिलेर को बुधवार देर शाम उनके कुछ करीबी फेसबुक मित्रों ने फोन करके बताया कि उनके नाम की फेसबुक आईडी के वॉल पर अश्लील पोस्ट पड़ी है और वह उन्हीं की आईडी से डाली गई है। यह देख खुद विधायक हैरत में पड़ गए। वह देर रात तक यह सफाई देते-देते थके रहे कि यह उन्होंने नहीं डाला। इसके बाद बृहस्पतिवार दुपहर में वह एसएसपी के पास लिखित शिकायत लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरा वाकया बताया। एसएसपी ने तत्काल सर्विलांस टीम प्रभारी को बुलाकर पहले पोस्ट डिलीट कराया और बाद में यह भी भरोसा दिलाया कि दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

यह किसी ने जानबूझकर मेरे साथ हरकत की है। साइबर हैकरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता। इस मामले में एसएसपी स्तर से कार्रवाई का भरोसा मिला है।- राजवीर दिलेर विधायक इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें