फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर जातिसूचक टिप्पणी, हंगामा

Sun, 10 Sep 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
आपत्तिजनक टिप्पड़ी करने को लेकर प्रबंधक जगदीश प्रसाद से नोकझोक करते बाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा चुंगी स्थित एक स्कूल में दलित छात्र के साथ स्कूल प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने से हंगामा खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर छात्र नेता व भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर पुलिस कोे तहरीर दी गई है। मौके पर पुलिस भी आ गई। स्थिति को बिगड़ता देख प्रबंधक ने आरोपी प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


एटा चुंगी स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल बाल विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक सहायक अध्यापक आरोप है कि वहां आठवीं कक्षा के एक दलित छात्र पर उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी कर दी। इसकी सूचना मिलने पर वहां वाल्मीकि समुदाय के काफी लोग एकत्रित हो गए।

इसी बीच वहां छात्र नेता संजू बजाज, भाजपा युवा मोर्चा सह संयोजक राहुल चेतन, भाजपा नेता मानव महाजन भी वहां पहुंच गए। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। इन लोगों की प्रधानाचार्य से तीखी नोक-झोंक हुई। इन नेताओं ने प्रबंधक से यह मांग की कि प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक कोे निलंबित कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इस पर प्रबंधक जगदीश प्रसाद ने प्रधानाचार्य सोरन सिंह व सहायक अध्यापक देवेंद्र गिरि को निलंबित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी वहां आ गई। उक्त छात्र के पिता जयप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। इस मौके पर अमर कुमार, हरिश्चंद, प्रदीप भंडारी, डॉ. संजय चौहान, दिनेश, गौरव आदि मौजूद थे। 

ऐसी कटिंग तो गली नंबर पांच के लोग कराते हैं
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि प्रधानाध्यक्ष व सहायक अध्यापक ने छात्र के बालों की कटिंग को लेकर यह टिप्पणी की कि ऐसी क टिंग तो गली नंबर पांच के लोग कराते हैं।  उसे सभी छात्रों के सामने खड़ा कर उनसे यही  बुलवाया कि ऐसी कटिंग तो गली नंबर पांच के उक्त जाति के  लोग ऐसी कटिंग कराते हैं। साथ ही जातिसूचक शब्द भी बोले।  साथ ही छात्र को जलील करते हुए कहा कि उसे स्कूल में बैठने नहीं दिया जाएगा। 

इस मामले में विद्यालय के निलंबित प्रधानाचार्य सोरन सिंह का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। केवल एक छात्र को बालों की कटिंग के लिए टोका गया था। वह भी  छात्र नहीं था, जिसका नाम लिया जा रहा है । उनके खिलाफ गलत आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें