फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अकाउंटेंट के घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी, पांच मिनट में वारदात को अंजाम दे चोर हुए फरार

Tue, 11 Nov 2025 10:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चोरी की वारदात गहरी नींद वाले समय यानी तड़के 3:15 के बीच हुई। चोरी करने पहुंचे चोर मात्र पांच मिनट में ही वारदात को अंजाम देकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए । 
विज्ञापन
खुली पड़ी अलमारी को देखते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तड़के सुबह अकाउंटेंट के घर में से चोर मात्र पांच मिनट के अंदर लाखों की नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना अंतर्गत शिवपुरी इलाके में अकाउंटेंट हनी वार्ष्णेय का घर है। चोरी की वारदात गहरी नींद वाले समय यानी तड़के 3:15 के बीच हुई। चोरी करने पहुंचे चोर मात्र पांच मिनट में ही वारदात को अंजाम देकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए । 

चोरी का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया है। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 14.50 लाख की नकदी और जेवरात चोरी करके ले गए हैं। मामले में मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें