अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में 27 तस्करों व माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनपर जवां, खैर व पिसावा में गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिनपर यह कार्रवाई की गई है उनमें चार शराब माफिया, दो फैक्टरी मालिक, पांच शराब तस्कर, पांच सेल्समैन, चार ठेका संचालक व अन्य सहयोगी शामिल हैं। बता दें कि इस कांड में अब तक कुल 29 मुकदमे, 82 गिरफ्तारी व 13 मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हुई है।