फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साले-बहनोई ने हड़पे 1.22 लाख, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 10 Nov 2024 04:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थोक में केला लेकर रुपये न देने पर साले-बहनोई पर धोखे से 1.22 लाख हड़पने का आरोप लगा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना सासनीगेट में एक युवक ने साले व बहनोई पर धोखाधड़ी से थोक में केला लेकर रुपये न देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जयप्रकाश गुप्ता निवासी गांधीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि पुराना हाथरस अड्डा आगरा रोड पर उसका केले का थोक का व्यापार है। कुछ दिन पहले विपिन सोनकर निवासी एलमपुर सरकारी क्वार्टर माल ले जाता था। 25 सितंबर 2024 को विपिन अपने साले आदित्य राय उर्फ विनीत व ससुर के साथ आया और कहने लगा की राजू भाई मेरा काम चालू करवा दो। अब हम जीजा- साले मिलकर काम करेंगे। गारंटी हमारे ससुर की रहेगी, तुम्हारा कोई पैसा नहीं रहेगा। 
विज्ञापन


इस पर वह विपिन और विनीत की बातों में आ गया और उन्हें माल देने लगा। कई बार विपिन उसके यहां से माल ले गया और 1,22,310 रुपया रोक लिया। आरोप है कि पैसे मांगने पर विपिन व आदित्य पिछले कई दिनों से गुमराह कर रहे हैं और तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। किसी दूसरे नंबर से बात करने पर फोन पर अभद्रता कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों झूठ बोलकर उसके 1,22,310 रुपये हड़प लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक सासनीगेट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें