फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 50 हजार रुपये का तगादा करने पर पीटा, जान से मारने की धमकी, अदालत के आदेश परमुकदमा दर्ज

Tue, 20 Aug 2024 05:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अगस्त 2023 में 50 हजार रुपये उधार लिए थे। छह माह बाद रुपये लौटाने की बात कही थी। 16 जून की शाम रुपये मांगने पर लोगों ने घर में घुसकर पीटा। बचाने पर पुत्रवधू व पत्नी को पीटा।
विज्ञापन
अदालत प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नगला जंगली उर्फ गिलहटा निवासी एक व्यक्ति ने तगादा करने पर पीटने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


राजवीर सिंह पुत्र राम सिंह के अनुसार उन्होंने अपने पुत्र सुभाष की शादी प्रीति पुत्री शीशपाल सिंह निवासी नगला जंगली उर्फ गिलहटा के साथ की थी। नगला जंगली उर्फ गिलहटा में ही मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। आरोप है कि पुत्रवधू के पिता शीशपाल सिंह पुत्र डूंगर सिंह, रामकुमार उर्फ रामू, श्याम व सुंदर पुत्रगण शीशपाल सिंह ने अगस्त 2023 में 50 हजार रुपये उधार लिए थे। छह माह बाद रुपये लौटाने की बात कही थी। 16 जून की शाम रुपये मांगने पर उक्त लोगों ने घर में घुसकर पीटा। बचाने पर पुत्रवधू प्रीति व पत्नी उषा देवी को पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें