फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरौठा में मारपीट और फायरिंग, नौ नामजद, तीन को भेजा जेल

Tue, 20 Aug 2024 05:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

10-12 बाइकों पर सवार 25- 30 युवक बरौठा गांव पहुंचे। वहां हर्ष और उसकी मां आशा देवी को पीटा । दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। राह चलते लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनसे भी बदसुलूकी की, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
जेल प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने 18 अगस्त शाम बरौठा गांव में मारपीट और फायरिंग करने के मामले में नौ नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ कातिलाना हमले सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


18 अगस्त देर शाम 10-12 बाइकों पर सवार 25- 30 युवक बरौठा गांव पहुंचे थे और हर्ष और उसकी मां आशा देवी को पीटा था। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की थी। आरोप है कि इस दौरान राह चलते लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनसे भी बदसुलूकी की थी, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया था और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था।

18 अगस्त देर रात इस मामले में आशा देवी पत्नी धमेंद्र शर्मा ने प्रतीक, आदित्य, सुमित जादौन निवासी इटावली, श्लोक पुत्र विवेक, शनी पुत्र होरीलाल, अंशुल निवासी बड़ागांव नगला सहित अज्ञात को नामजद किया था। पुलिस ने इस मामले में आकाश निवासी तालसपुर कलां, अभिषेक निवासी नईबस्ती मोरथल हरदुआगंज व सूरजपाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें