थाना क्षेत्र ग्राम नगला सुक्खा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य के साथ गांव के ही दो लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस पीड़ित अध्यापक को अपने साथ थाने ले आई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानाचार्य अभिलाष कुमार ने बताया विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनीता से बच्चों के भोजन के लिए आए सरकारी धनराशि को लेकर बातचीत हो रही थी तभी उनका पति बॉबी आ गया और विवाद करने लगा। उसने अपने बड़े भाई राजेंद्र को बुला लिया। दोनों ने उन्हें पीटा।