फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किशोरी को पीटने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 24 Feb 2024 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी गांव में हो रही भागवत कथा के भंडारे में प्रसाद लेने जा रही थी। उसी वक्त गांव के दो लोगों ने घेर कर उसे पीटा। उसके भाई ने रोका तो उसे भी पीटा गया। आरोपी पीड़िता किशोरी और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रसाद ग्रहण करने जा रही एक किशोरी के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि किशोरी गांव में हो रही भागवत कथा के भंडारे में प्रसाद लेने जा रही थी। उसी वक्त गांव के दो लोगों ने घेर कर उसे पीटा। उसके भाई ने रोका तो उसे भी पीटा गया।

विज्ञापन


आरोपी पीड़िता किशोरी और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता किशोरी के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी दुलीचंद यादव ने बताया है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर किशोरी के साथ बदसलूकी व मारपीट के आरोपी गुलशन पुत्र कालीचरन, दिलीप कुमार पुत्र पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें