हाथरस मार्ग पर बुधवार की दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृत शिवकुमार निवासी बढ़ा खुर्द और उसके बाद भड़के बवाल में डंपर तथा सिपाही व चालक को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने के प्रयास में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि गांव बढ़ा खुर्द निवासी विजय सिंह, गुल्ली, जीगर, संकित उर्फ छोटा लल्लू, तेजा, छोटू, गणेश, बॉबी व अजय के खिलाफ सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं, मृतक शिवकुमार के चाचा जसवंत सिंह ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि भतीजा शिवकुमार कारस पुलिया के पास सड़क किनारे खड़ा होकर धीरज व वेदपाल से बात कर रहा था, तभी गलत साइड से आए डंपर ने तीनों को रौंद दिया। घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया, जिससे शिवकुमार की मौत हो गई।