डाक्टर अनिल कुमार ने जिस बोलेरो गाड़ी से पीछा किए जाने की बात कही है, उसका नंबर यूपी 81-7882 बताया है। गाड़ी सफेद रंग की थी। यूपी 81 अलीगढ़ का पंजीकरण नंबर है। नंबर पूरा नहीं होने के कारण गाड़ी ट्रेस नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सही नंबर की जानकारी करने की कोशिश कर रही है। हाईवे पर भी अलीगढ़ और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
मामला संदिग्ध लग रहा है। घटनाक्रम से संबंधित अभी साक्ष्य नहीं मिले हैं। गाड़ी का नंबर भी अधूरा है, जिसकी वजह से वह ट्रेस नहीं हो पा रही है। सुंदरभाटी का भी अलीगढ़ में कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। फिर भी पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।-संजीव सुमन, एसएसपी अलीगढ़