यूसुफ एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। यूसुफ दुकान पर चाय पीने रुक गया। तभी आरोपी गालीगलौज कर दो लाख रुपये चौथ मांगी। न देने पर मारपीट कर दी। फिर पिस्तौल से फायरिंग कर यूसुफ की जांघ में गोली मार दी।
अलीगढ़ में सिविल लाइंस क्षेत्र के जकरिया मार्केट में एएमयू छात्र को गोली मारने की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के आधार पर उजागर हुआ है कि घायल एएमयू का वर्तमान छात्र है। इस मुकदमे में तीन नामजद व चार अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। जिसमें चौथ मांगने के मामले में हमले का आरोप है।
विज्ञापन
उमर मस्जिद जमालपुर निवासी शोएब ने बताया कि 19 अप्रैल रात वह अपने दोस्त एसएस हॉल नॉर्थ निवासी यूसुफ के साथ दवा लेने के लिए जकरिया मार्केट स्थित दुकान नंबर 25 पर गया था। वहां से सामने की दुकान पर चाय पीने रुक गया। तभी बदरबाग निवासी सऊद उर्फ हटेला, आसिफ नजर जमालपुर निवासी अर्शिल, कटारा कॉलोनी निवासी दीपक टीकरी व उनके साथ चार अज्ञात लोग आए और गालीगलौज कर दो लाख रुपये चौथ मांगी।
न देने पर मारपीट कर दी। फिर पिस्तौल से फायरिंग कर यूसुफ की जांघ में गोली मार दी। यूसुफ एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। सीओ तृतीय अभय कुमार पांडेय के अनुसार मुकदमे में आरोपियों की तलाश की जा रही है।