महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती को जिस नंबर से धमकी आई वह पाकिस्तान का बताया गया है।एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार नंबर की जांच के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के बी दास कंपाउंड में रहने वाली महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती को धमकी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूर्व में भी उन्हें इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। जिस नंबर से धमकी आई वह पाकिस्तान का बताया गया है। पुलिस ने मामले में 19 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार नंबर की जांच के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।