रोड शो की अनुमति सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी द्वारा ली गई थी। मगर अनुमति के विपरीत रोड शो में ट्रैक्टरनुमा जेसीबी शामिल थी, जिसमें लापरवाही दिखाते हुए चालक द्वारा चलाया जा रहा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में जेसीबी शामिल करने के मामले में पुलिस ने टीएसआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी आदि के खिलाफ दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह मुकदमा टीएसआई की ओर से कराया गया है। जिसमें कहा गया है कि रोड शो की अनुमति सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी द्वारा ली गई थी। मगर अनुमति के विपरीत रोड शो में ट्रैक्टरनुमा जेसीबी शामिल थी, जिसमें लापरवाही दिखाते हुए चालक द्वारा चलाया जा रहा था। उसके पंजे में एक युवक बैठा था। जो किसी दुर्घटना का कारण बन सकता था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।