फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बच्चों की तस्करी में पकड़े गए युवक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दरभंगा बिहार से हरियाणा में मजदूरी के लिए तीन बच्चों को ले जा रहे आरोपी के खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरपीएफ, जीआरपी आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अब तक कितने बच्चों को तस्करी के जरिए दूसरे राज्यों में भेजा जा चुका है। इस तस्करी में अन्य कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कंट्रोलर की सूचना पर आरपीएफ एवं जीआरपी ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार से हरियाणा में बाल मजदूरी के लिए बच्चों को तस्करी कर ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया था। बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। मामले में देर रात बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी आतिफ की तहरीर पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा एवं जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी मिथलेश सदा निवासी मुसेपुर, थाना सिंधिया जिला समस्तीपुर बिहार से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि चाइल्ड लाइन द्वारा तीनों बच्चों को बाल अधिकार समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। जहां से आदेश मिलने पर ही बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें