फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

Sun, 09 Jul 2023 12:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अतरौली थाना क्षेत्र के शेखूपुर निवासी गगन कुमार नामक एक युवक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। युवक द्वारा एक अमर्यादित पोस्टर भी जारी किया गया। इससे गुस्साए भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता थाना क्वार्सी पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना क्वार्सी में इंस्पेक्टर प्रवेश राणा को शिकायती पत्र देते भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर शनिवार को अलीगढ़ जिला भाजयुमो ने थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया। कार्यकर्ताओँ ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।

विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के शेखूपुर निवासी गगन कुमार नामक एक युवक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। युवक द्वारा एक अमर्यादित पोस्टर भी जारी किया गया। इससे गुस्साए भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता थाना क्वार्सी पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। कार्यकर्ताओँ ने थाने में हंगामा काटा। 

वहीं आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी, प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू, आकाश गुप्ता, जिला मंत्री विक्की चौधरी, अर्जुन सिंह भोलू, अविनाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं कयामपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायन की अगुवाई में चल रही बैठक में भी भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने इस मुद्दे को उठाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व पटल पर भारत मां और देश का गौरव बढ़ा रहे है। वहीं रास्ट्र विरोधी मानसिकता के लोग उनका अपमान करने में लगे हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री ने अलीगढ़ एसएसपी से इस संबंध में बात की। एसएसपी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें