आरएमपीएसयू की परीक्षाएं चल रही हैं। डीएस कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है, जहां कई कॉलेज के परीक्षार्थी दे रहे हैं। इनमें विवेकानंद कॉलेज ऑफ लॉ सहित अन्य कॉलेज शामिल हैं।
कुलपति तक पहुंचा मामला, शिक्षक संघ को दिया आश्वासन
चीफ प्रॉक्टर प्रो. रेनू सिंघल ने चांटा मारने के मामले में छात्रा की शिकायत कुलपति प्रो. एनबी सिंह से की है। मामले में कुलपति ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है। कुलपति से राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) और डीएस कॉलेज शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला। मौके पर अध्यक्ष रम्पुटा के अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा, महामंत्री डॉ. रनवीर सिंह, डीएस कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अवनीश सिंह, मंत्री डॉ. विशाल यादव, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
घटना के बाद आरोपी छात्रा उर्मेश ने डीएस कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर से माफी मांगी। छात्रा ने कहा कि वह तनाव के साथ परेशान भी थी। इसी के चलते अभद्रता कर बैठी।
विवेकानंद कॉलेज ऑफ लॉ की विधि की छात्रा ने जो कृत्य किया है, अशोभनीय है। छात्रा को डिबार करने के लिए कुलपति से अनुरोध किया गया है। -प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज, प्राचार्य, डीएस कॉलेज