फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: युवती से होटल में दुष्कर्म के आरोपी पर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज, टीईटी परीक्षा देने आई थी पीड़िता

Sun, 05 Jul 2026 10:35 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिस होटल नीलकंठ में यह घटना हुई वह भी अब रडार में है। एएसपी और थाना बन्नादेवी पुलिस की संयुक्त टीमें होटल स्टाफ और प्रबंधन की भूमिका की गहनता से कड़ियों को जोड़ रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने केस किया दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की युवती से होटल में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी सुभान के खिलाफ धाराएं बढ़ा दी है। पुलिस ने आरोपी पर पीड़िता को डराने-धमकाने के साथ-साथ वारदात से जुड़े अहम साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को पीड़िता टीईटी परीक्षा देने के लिए कासगंज से अलीगढ़ आई थी। बरौला बाईपास स्थित जिस होटल नीलकंठ में यह घटना हुई वह भी अब रडार में है। एएसपी और थाना बन्नादेवी पुलिस की संयुक्त टीमें होटल स्टाफ और प्रबंधन की भूमिका की गहनता से कड़ियों को जोड़ रही हैं।

इंस्पेक्टर राजीव कुमार के अनुसार होटल प्रबंधन की ओर से सराय एक्ट के नियमों का उल्लंघन या लापरवाही पाई गई, तो होटल का लाइसेंस रद्द करने और उसे सील करने की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों से कहा जा सकता है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें