फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दो जगहों से 51 हजार लीटर तेजाब जब्त, बिना लाइसेंस हो रहा था तेजाब का भंडारण, संचालक पर मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Oct 2022 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासनिक एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों की टीम ने दो स्थानों से 51 हजार लीटर तेजाब जब्त करते हुए दोनों गोदामों को सीज कर दिया था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना देहलीगेट एवं कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार को दो स्थानों पर घनी आबादी क्षेत्र में पकड़े गए तेजाब गोदाम के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। गोदाम में बिना लाइसेंस ही भंडारण होता मिला था। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासनिक एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों की टीम ने दो स्थानों से 51 हजार लीटर तेजाब जब्त करते हुए दोनों गोदामों को सीज कर दिया था।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि इस प्रकरण में देहलीगेट के आदर्श नगर मैलरोज बाईपास के पास अवस्थित शिव केमिकल फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान मौके पर 31 हजार लीटर कैमिकल एवं 180 खाली ड्रम पाए गए थे।मालिक तरुण सारस्वत के पास से गोदाम संचालन का कोई भी लाइसेंस उपलब्ध नहीं कराया गया। इस मामले में तरुण के पिता देवेंद्र सारस्वत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
इससे पहले तीन अक्तूबर को कोतवाली के मकदूम रोड पर तेजाब नामक तरल पदार्थ का भंडारण गोदाम निशा केमिकल के नाम से मो. अम्मार आवताब गैर कानूनी तरीके से चलाते हुए पाया गया था। वहां से 14 हजार लीटर केमिकल पाया गया था। इस संबंध में कोतवाली में मो. अम्मार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि जब्त तेजाब गोदाम को सील कर उसे प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अफसरों को दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें