फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ बयान देने में नाजिम अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुस्लिमीन युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली के नूरपुर प्रकरण में दिए गए बयान पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भड़क गए हैं। मंच के नेताओं ने थाना सासनीगेट में तहरीर देकर नाजिम अली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नेताओं का कहना है कि नाजिम अली का बयान संविधान एवं प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सीधे-सीधे चुनौती है। वहीं, देर रात पुलिस ने खुद सिविल लाइन थाने में नाजिम अली के खिलाफ भड़काऊ बयान देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

टप्पल थाना क्षेत्र के नूरपुर प्रकरण में नाजिम अली ने बयान दिया था कि नूरपुर में नमाज तो होगी लेकिन वह हिंदुओं की बरात को नहीं चढ़ने देंगे। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी थाना सासनीगेट पहुंचे और नाजिम अली के खिलाफ तहरीर दी। जिलाध्यक्ष का कहना है कि नाजिम अली के बयान से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
उनका बयान समाज के भाईचारा को नुकसान पहुंचाने वाला है। मंच के नेताओं ने नाजिम अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अमित राजा, राकेश शर्मा, विजय मिश्रा, राजेश पंडित, अर्जुन कुमार, सनी कुमार, शिवम कुमार, हरस्वरूप माहौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें