अलीगढ़ में जवां के युवा नेता मोहन चौहान द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी के मामले में सपाइयों ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। मोहन पर मुकदमे की मांग की गई। इस पर 7 नवंबर देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
तहरीर देते हुए युवा सपा नेता मोहसिन मेवाती ने कहा है कि मोहन ने टिप्पणी करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वह सपा अध्यक्ष व सपाइयों को चेतावनी दे रहे हैं। इस तरह के बयान से पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इस मामले में कार्रवाई की जाए।
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार कार्रवाई के लिए जांच के आधार पर वीडियो को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि मोहन कथित रूप से भाजपा से जुड़े हैं। वे पूर्व में सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर भी इसी तरह की टिप्पणी कर चुके हैं, जिसमें मुकदमा दर्ज है।