फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पीड़िता व उसके परिवार पर इनाम की घोषणा करने वालों पर मुकदमा, यह है मामला

Tue, 29 Apr 2025 04:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मामले में में सिविल लाइंस पुलिस, एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते महिला ने न्यायालय की शरण ली। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय के आदेश पर अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस में दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिवार पर इनाम घोषित करने का मुकदमा दुष्कर्म के ही आरोपियों पर कराया गया है। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने के इरादे से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 26 फरवरी 2024 को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अंशुल टनाटन व सूर्या टनाटन निवासी मोहल्ला मोती थाना चंदौसी, जिला संभल ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला के अनुसार 17 नवंबर 2024 को वह सेंटर प्वाइंट पर शाम करीब 8:30 बजे अपने पति के साथ आइसक्रीम खा रही थी। 

इस दौरान रिश्तेदारों एवं परिचितों ने फोन कर अंंशुल टनाटन, सूर्या टनाटन व प्रिया टनाटन द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने की जानकारी दी। आरोप है कि नामजदों ने उनके परिवार का वातावरण बिगाड़कर मॉब लिचिंग के उद्देश्य से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोप है कि इस संबंध में सिविल लाइंस पुलिस, एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें