सोमवार की रात बरानदी गांव में जुआ खेलने के दौरान हुए झगड़े में दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक पक्ष से सात और दूसरे पक्ष से पांच लोगों को नामजद किया गया है। पांच लोगों पर पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई भी की है।
सोमवार रात गांव में एक बंद मकान के बाहर जुआ खेल रहे अनुसूचित जाति और सवर्ण समाज के दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला किया गया था। इसमें सात लोग घायल हुए थे। रात में ही पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
देर रात अनुसूचित जाति के रेशमपाल पुत्र सोनपाल की ओर से मोहित व योगेश पुत्रगण महीपाल, नटिया, गोलू व बडेला पुत्रगण पप्पू, राजू पुत्र रमेश तथा सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं सवर्ण पक्ष के ओमप्रकाश पुत्र प्रेमकुमार की ओर से रेशमपाल पुत्र सोनपाल, जीतू, संजय, विकास पुत्रगण रेशम पाल, सुकराम पुत्र पंचम सिंह समेत अज्ञात को नामजद कराया गया है।