प्रभात फेरी निकालते अग्रवाल महासभा के सदस्य।
- फोटो : samvad
श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में बुधवार को विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ महायज्ञ और प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। महापौर प्रशांत सिंघल और भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाई।
शुभारंभ अग्रसेन चौक पर विश्व शांति महायज्ञ से हुआ। इसमें वरुण बंसल बल्लो, शुचि बंसल, कपिल गायत्री और मानसी अग्रवाल मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। महापौर ने महाराजा अग्रसेन की सामाजिक समरसता की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। राजीव अग्रवाल ने कहा कि समाज की सहभागिता से धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहन मिला है।
प्रभातफेरी मसूदाबाद, रघुवीरपुरी, बारहद्वारी, महावीरगंज और रेलवे रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। नागरिकों ने रास्ते भर पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। यह प्रभातफेरी रामलीला ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।