फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, आगरा में तैनात पुलिसकर्मी की मौत, दोस्त गंभीर घायल

Sun, 15 Dec 2024 12:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आगरा में तैनात पुलिसकर्मी अपने दोस्त के साथ कार में सवार था। मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। कार नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई और साथी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक पुलिसकर्मी दुर्गेश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


दुर्गेश पुत्र विजय सिंह फौजदार गांव चूहरपुर किनमासा के रहने वाले थे। वह आगरा में पुलिस में तैनात थे। 14 दिसंबर को वह अवकाश पर घर आए  थे। शाम को वह गांव के अपने मित्र लोकेंद्र पुत्र विशम्बर सिंह के साथ नयाबास नहर पुल स्थित एक होटल पर खाना खाने गए थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे दोनों लोग वापस घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस ब्रांच के सायफन नहर पुल पर पटरी के मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार का शीशा तोड़ कर दोनों को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिसकर्मी दुर्गेश की उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं साथी लोकेंद्र को गंभीर हालत में अलीगढ़ ले जाया गया। मृतक दुर्गेश कुमार के एक पुत्री व एक पुत्र है। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें