फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर बस की टक्कर से कार के परखचे उड़े

Sat, 23 Sep 2017 01:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
जीटी रोड पर बस की टक्कर से कार के परखचे उड़े - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
शुक्रवार को जीटी रोड पर रोडवेज बस और कार की टक्कर में भिड़ंत हो गई। इससे कार के परखचे उड़ गए। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जिरौली हीरासिंह निवासी सतीश कुमार पुत्र मलखान सिंह शुक्रवार दोपहर स्विफ्ट कार से अपनी बहन के लिए लड़का देखने अलीगढ़ जा रहे थे। जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के निकट दोपहर दो बजे अलीगढ़ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी।

इससे कार सवार सतीश कुमार, सज्जन पाल सिंह पुत्र राम स्वरूप, सुरेश व राजेंद्र पुत्रगण सुघड़ पाल सिंह घायल हो गए। दुर्घटना होते ही कार व बस के यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इस पर राहगीर और ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। निजी वाहन करके सभी को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


सूचना के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। इससे जीटी रोड में आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस से हटाया तब आवागमन सुचारू हो सका। हादसे में सज्जन सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें