पुलिस ने घेराबंदी कर खैर में जाम लगने के कारण कार सवारों को पकड़ लिया। दोनों युवक मथुरा के थाना नौझील के गांव वलीपुर निवासी वरुन और नौसेरपुर निवासी नितिन हैं।
अलीगढ़-पलवल हाईवे स्थिति गांव ल्हौसरा के पास पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को एसयूवी सवार दो युवकों ने कार में करीब 51 लीटर डीजल भरवाया। पंप कर्मचारी द्वारा रुपये मांगने पर कार चालक धक्का देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने घेरबंदी कर उन्हें खैर में पकड़ लिया।
विज्ञापन
6 फरवरी शाम को वारहद्वारी निवासी पैट्रोल पंप संचालक संदीप अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि घटना वक्त वह कार्यालय में मौजूद थे। कर्मचारियों की आवाज सुनकर बाहर आए। कर्मचारियों ने घटना के बारे में उन्हें बताया। संदीप ने अपनी कार से उक्त कार का पीछा किया। आरोपितों ने उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की।
संचालक ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर खैर में जाम लगने के कारण कार सवारों को पकड़ लिया। दोनों युवक मथुरा के थाना नौझील के गांव वलीपुर निवासी वरुन और नौसेरपुर निवासी नितिन हैं। एसओ हेमंतमावी ने बताया है कि शुक्रवार रात को दोनों खिलाफ शांतिभंग करने की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।