फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वृंदावन से लौट रहे कार सवार ट्रक से टकराए, एक की मौत, दो घायल, परिवार में छाया मातम

Sun, 06 Jul 2025 03:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चेतन स्वरूप वार्ष्णेय अपने दो साथियों के साथ दर्शन करने वृंदावन गए थे। वहां से देर शाम वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इगलास के गांव जारौठ के पास गड्ढों से बचने में उनकी कार बेकाबू हो गई। बेकाबू कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन से लौट रहे निजी फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर की 5 जुलाई देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अलीगढ़ शहर के सासनीगेट क्षेत्र स्थित कृष्णापुरी मठिया की गली पर्वतराज निवासी चेतन स्वरूप वार्ष्णेय (32) एक निजी फाइनेंस कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे अपने दो साथियों के साथ 5 जुलाई को दर्शन करने वृंदावन गए थे। वहां से देर शाम वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इगलास के गांव जारौठ के पास गड्ढों से बचने में उनकी कार बेकाबू हो गई। बेकाबू कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सड़क हादसा देखकर आसपास के ग्रमीण एकत्रित हो गए। उन्होंने घायलों को अविलंब पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच चेतन स्वरूप ने दम तोड़ दिया। उनके दो साथियों का अस्पताल में उपचार जारी है। चेतन ने पत्नी सहित दो बच्चों और अन्य परिजनों को रोते बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें