फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज में कार नहीं दी, तो बहू को गला दबाकर मारने की कोशिश, मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

Sat, 13 May 2023 12:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शादी के बाद बेटी के पति व ससुर समेत सास कमलेश देवी, देवर मनोज कुमार, संदीप कुमार व ननद प्रियंका कुमारी कार की मांग करते हुए सपना का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।बुधवार की रात बुरी तरह से पीटकर बेटी को घायल कर दिया।
विज्ञापन
कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मानिक सिंह सोलंकी निवासी लोहर्रा थाना सासनी जिला हाथरस के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी सपना की शादी दस माह पहले राहुल उर्फ रूद्र कुमार पुत्र मूलचंद निवासी रनिहाल के साथ की थी। शादी के बाद बेटी के पति व ससुर समेत सास कमलेश देवी, देवर मनोज कुमार, संदीप कुमार व ननद प्रियंका कुमारी कार की मांग करते हुए सपना का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।बुधवार की रात बुरी तरह से पीटकर बेटी को घायल कर दिया।

खबर पाकर वह बेटी की ससुराल रनिहाल पहुंचे तो वहां कहासुनी हो गई। उनकी सूचना पर पीआरवी कर्मी गांव पहुंच गए और समझौता करा दिया। मानिक सिंह के अनुसार उनके और पुलिस के गांव से लौटते ही ससुराल वालों ने सपना को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। दोबारा खबर मिलने पर वह बेटी को घायल अवस्था में थाने लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें