फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: चलटी कार का फटा टायर, डिवाइडर से टकराकर पलटी, मासूम बच्ची समेत दंपती घायल

Sat, 25 Apr 2026 11:57 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नितिन कटियार अपनी पत्नी आयुषी व बच्ची अदिति के साथ गाजियाबाद से कानपुर जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही कार जीटी रोड पर गांव असगरपुर मोड के पास पहुंची, तभी अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से जा  टकराई। 
 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद के जीटी रोड स्थित गांव असगरपुर मोड़ के पास 25 अप्रैल सुबह करीब नौ गाजियाबाद से कानपुर जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलटकर सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दंपती और उनकी मासूम बच्ची घायल हो गए।

विज्ञापन


कानपुर जिले के विजय नगर निवासी नितिन कटियार गाजियाबाद की एक कंपनी में कार्यरत हैं। 25 अप्रैल सुबह अपनी पत्नी आयुषी और बेटी अदिति के साथ कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही उनकी कार असगरपुर मोड़ के पास पहुंची, अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कार में सवार तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें