फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रजबहा में गिरी कार, साइड में लगे थे खून के धब्बे, नहीं मिले सवार

Tue, 26 Nov 2024 07:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रजबहा में कार तो पड़ी थी, लेकिन वहां कोई कार सवार व्यक्ति मौजूद नहीं था। कार के एक साइड में खून के धब्बे भी लगे हुए थे। इधर-उधर पता करने के बाद भी कार सवारों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
रजबहा में पड़ी कार की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड हाईवे पर सेहौर से विजयगढ़ जाने वाले रास्ते पर 25 नवंबर की सुबह रजबहा में गिरी कार को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से मामले की जानकारी की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 25 नवंबर की सुबह करीब ग्यारह बजे सूचना मिली कि रजबहा में एक कार गिरी है। मौके पर पहुंच कर देखा तो रजबहा में कार तो पड़ी थी, लेकिन वहां कोई कार सवार व्यक्ति मौजूद नहीं था। कार के एक साइड में खून के धब्बे भी लगे हुए थे। इधर-उधर पता करने के बाद भी कार सवारों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है। देखने से प्रतीत होता है कि उक्त कार रात के समय रजबहा में गिरी है। जिससे घायल होने के कारण कार सवार उपचार के लिए कहीं अस्पताल में चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें