कुछ लोग कार से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में तीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
अलीगढ़ के गौमत-चंडौस मार्ग स्थित गांव गंगेई रामनगर के पास दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई। घटना में मथुरा जिले के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन
कोतवाल राजवीर सिंह परमार ने बताया कि नौहझील क्षेत्र के गांव पारसोली निवासी कुछ लोग कार से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव गंगेई रामनगर के पास दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में नवाब सिंह, पिंकी देवी, शिवदेवी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।