फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: देर रात कार में लगी आग, उतरकर भागे लोग और भीड़ में हुए गायब, गाड़ी जलकर हुई राख

Sat, 05 Apr 2025 01:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक कार कोल तहसील तिराहे की ओर आ रही थी, तभी अचानक कार में आग लग गई। कार में एक परिवार के सदस्य सवार थे। उन्होंने आग लगने पर जैसे-तैसे खिड़की खोली और उतरकर अपनी जान बचाई, फिर भीड़ में कहीं गायब हो गए।
 
विज्ञापन
नुमाइश मैदान के पास चलती कार में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र में नुमाइश मैदान के पास 4 अप्रैल देर रात एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार सवार लोग उतरकर भाग गए। पुलिस व दमकल ने आग को जब तक बुझाया, तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। कार में आग कैसे लगी ? पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


रात करीब सवा दस बजे तस्वीर महल से जेल पुल होते हुए एक कार कोल तहसील तिराहे की ओर आ रही थी, तभी अचानक कार में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में एक परिवार के सदस्य सवार थे। उन्होंने आग लगने पर जैसे-तैसे खिड़की खोली और उतरकर अपनी जान बचाई, फिर भीड़ में कहीं गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों व वाहन चालकों ने कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल थी। इलाका पुलिस व दमकल पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। सीओ बन्ना देवी राजीव द्विवेदी ने बताया कि कार में कैसे आग लगी ? कार में सवार परिवार कहां का रहने वाला था, इसका मालिक काैन है ? इसकी जानकारी की जा रही है। संभावना है कि कार के हीट होने के फलस्वरूप आग लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें