फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले फौजी की जमीन कब्जाई

विज्ञापन
विज्ञापन
1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में दुश्मन देश के छक्के छुड़ाने वाले फौजी भगवान सिंह की जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पीड़ित दंपती न्याय पाने के लिए अफसरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त तहसील खैर के विजयगढ़ निवासी भगवान सिंह मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भाग लिया था। सेवानिवृत्त होने के बाद वह गांव आ गए। उन्होंने बताया कि वे कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में दंपती ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। वे 20 फरवरी को उनसे मिलकर शिकायत कर चुके हैं। तब उन्होंने एसडीएम खैर को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आरोप है कि डीएम के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं की गई है। वे तहसील, थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक विभागीय अफसरों के पास चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग रखी कि जिला स्तर से एक राजस्व टीम भेजकर जमीन की पैमाइश कराकर उसे अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें